टीटी ने छोड़ा मंत्री पद

टीटी ने छोड़ा मंत्री पद

राजस्थान में विधायक चुने जाने से पहले मंत्री बनाए गए सुुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद आज देऱ शाम को मंत्री पद छोड़ दिया। उनका इस्तीफा राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टीटी का त्यागपत्र राज्यपाल को भेजा था।
कृषि विपणन राज्यमंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल टीटी श्रीगंगानगर के करणपुर से विधानसभा का चुनाव 12570 वोटों से हार गए। उनको जिताना भाजपा की प्रतिष्ठा का सवाल था। क्योंकि पहली बार भाजपा ने किसी प्रत्याशी को चुनाव जीतने से पहले मंत्री बनाया था, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित की जा सके। टीटी को जिताने के लिए न केवल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने खुद वहां जाकर जनसभाएं की, बल्कि पानी की समस्या से लेकर तमाम समस्याओं के समाधान क आश्वासन भी दियासीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्य्क्ष डॉ. सी. पी. जोशी भी जनसभाएं करके आए थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया भी करणपुर में पूरी जान-जान से जुटे हुए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टीटी को अगर मंत्री नहीं बनाया जाता तो शायद वे चुनाव जीत जाते और भाजपा की किरकिरी भी नहीं होती।