बागीदौरा से सुभाष तंबोलिया भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

बागीदौरा से सुभाष तंबोलिया भाजपा उम्मीदवार

राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुभाष कुछ दिन पहले ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया के 19 फरवरी को इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है

महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस के विधायक और दिग्गज नेता रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा को ज्वाइन किया है। मालवीय चार बार के विधायक, पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य थे। 1998 में वे बांसवाड़ा से सांसद भी चुने गए और उन्होंने राज्य में कांग्रेस शासनकाल में दो बार मंत्री के रूप में कार्य किया था। इस बार भाजपा ने महेंद्रजीत सिंह मालवीया को बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है। बागीदौरा सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। परिणाम 4 जून को घोषित होगा।

बागीदौरा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी का लान नहीं किया है। भारत आदिवासी पार्टी ने चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद अपने प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी थी। पार्टी ने यहां पर गत विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी रहे जयकृष्ण पटेल को फिर से मैदान में उतारा है। जय कृष्णा पटेल को बागीदौरा विधानसभा चुनाव में 60 हजार 387 वोट मत प्राप्त हुए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।