रैली में सिर्फ 20 हजार जुटें—दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने इस रैली को लेकर एक NOC जारी की है, जिसके अनुसार इस रैली में 20 हजार लोगों को जुटाने की ही अनुमति है।

रैली में सिर्फ 20 हजार जुटें—दिल्ली पुलिस

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करने वाला हैं। रैली के लिए आज चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस ने भी अनुमति दे दी है। हालांकि अनुमति देते हुए रैली को लेकर शर्त भी रखी गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस रैली को लेकर एक NOC जारी की है, जिसके अनुसार इस रैली में 20 हजार लोगों को जुटाने की ही अनुमति है। रामलीला मैदान में होने जा रही ये रैली 31 मार्च की सुबह 9.30 पर शुरू होगी और दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस रैली के लिए आप युद्ध स्तर पर काम कर रह है। पार्टी के नेता घर- घर जाकर दिल्ली के लोगों को इस रैली में आने के लिए कह रहे हैं।

रैली में INDIA गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, चंपई सोरेन, भगवंत मान, डेरेक ओब्रॉय, डीएमके, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सीता राम येचुरी, डी राजा, दीपांकर और जी देवराजन रैली में शामिल होंगे। इस रैली के लिए एक नारा भी रखा गया है--'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' है।

विपक्षी गठबंधन की इस महारैली में आप और कांग्रेस के मुद्दे अलग- अलग हो सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी मुद्दे को लेकर सहमति नहीं बनी है। पार्टी के भीतर इस पर गंभीर चर्चा हो रही है। वर्तमान हालात में इस रैली से कांग्रेस को फायदा हो सकता है। बुधवार को रैली को लेकर एआईसीसी में कहा गया कि रैली में कांग्रेस को लीड लेनी होगी, अपने लोगों को झंडों के साथ रैली में आगे बैठने तक का सुझाव दिया गया है