रायबरेली की जनता के नाम लिखी भावुक चिठ्ठी

रायबरेली की जनता के नाम लिखी भावुक चिठ्ठी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी अब राजस्थान से राज्यसभा जा रही हैं। ऐसे में  साफ है कि वह आगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सोनिया गांधी का रायबरेली से 20 साल पुराना नाता टूटने जा रहा है, जिससे वह भावुक हो गईं। वैसे कांग्रेस पार्टी का रायबरेली से नाता तो करीब 8 दशक पुराना है। सोनिया गांधी पहली बार साल 2004 में रायबरेली से जीतकर लोकसभा पहुंचीं थीं। पर बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने रायबरेली से चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।, इस बात का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम एक भावुक लिखा है।सोनिया गांधी ने चिट्ठी में लिखा, पिछले दो चुनाव में विषम परिस्थितियों में भी आप एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे, मै यह कभी नहीं भूल सकती। मुझे ये कहते हुए गर्व है कि आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी बदौलत हूं। मैने इस भरोसे को निभाने की हर कदम कोशिश की है।

कांग्रेस नेता ने रायबरेली की जनता से कहा कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। उन्होंने रायबरेली की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह उनके परिवार को भी वैसे ही संभाल लें, जैसे अब तक उनको संभालते आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रायबरेली के लोगों से जल्द मिलने का वादा किया।