कांग्रेस को झटके-पे-झटका, मिले दो और आयकर नोटिस

लोकसभा चुनाव 2024 की लोकतंत्र की लड़ाई से पहले कांग्रेस आयकर विभाग की कार्रवाई में उलझ गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकार-सम्मेलन में बताया कि केवल एक ही नहीं बल्कि शुक्रवार रात कांग्रेस को दो और आयकर नोटिस मिले हैं।

कांग्रेस को झटके-पे-झटका, मिले दो और आयकर नोटिस

लोकसभा चुनाव 2024 की लोकतंत्र की लड़ाई से पहले कांग्रेस आयकर विभाग की कार्रवाई में उलझ गई है। चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते फ्रिज कर दिए गए हैं। विभाग ने 1823 करोड़ रुपए का नोटिस 29 मार्च को भेज दिया था। अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकार-सम्मेलन में बताया कि केवल एक ही नहीं बल्कि शुक्रवार रात कांग्रेस को दो और आयकर नोटिस मिले हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपए का नोटिस मिलने के बाद ये दो नोटिस आयकर विभाग ने पार्टी को दिए हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कर पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस को करीब 1823 करोड़ रुपए भुगतान का नोटिस थमा दिया।  अब 2 नोटिस और दिए गए हैं, लेकिन उनमें क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने भाजपा पर कर आतंकवाद का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि यह पार्टी को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। आयकर विभाग ने मूल्यांकन वर्ष 2017-18 और 2020-21 के लिए नोटिस दिया है। इसमें जुर्माना और ब्याज भी शामिल है। इससे पहले कांग्रेस के अकाउंट फ्रिज कर दिए गए थे।

आयकर विभाग ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी नोटिस भेजा है। डीके शिवकुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा उन्हें निशाना बना रही है। आयकर विभाग ने उस मामले में नोटिस भेजा है, जो खत्म हो चुका है। भाजपा चुनाव में अपनी हार को लेकर डरी हुई है। वह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को निशाना बना रही है।