भाजपा घोषणापत्र कमेटी में वसुंधरा को जगह, राजनाथ अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी का ऐलान हो गया है। राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा घोषणापत्र कमेटी में वसुंधरा को जगह, राजनाथ अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी का ऐलान हो गया है। राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी। कमिटी में कुल 27 सदस्य हैं। 2024 के रण में मिशन 400 पार का लक्ष्य हासिल करने में जुटी भाजपा लगातार एक्शन मोड पर है। पहले कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान पार्टी की ओर से किया गया। अब मैनिफेस्टो कमेटी की घोषणा पार्टी ने कर दी है। इस कमेटी में पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी समेत 24 पार्टी नेताओं को सदस्य के तौर पर जगह दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। कमेटी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है। एमपी के मौजूदा सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णदेव साय के भी नाम शामिल हैं।

 चुनावी घोषणा पत्र समिति के अन्य सदस्यों में रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, विनोद तावड़े, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, किरेन रिजिजु, अश्विनी वैष्णव का भी नाम शामिल है। धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, राधामोहन दास अग्रवाल को भी कमेटी में जगह मिली है।  तारीक मंसूर, अनिल एंटनी, ओपी धनखड़ का नाम है।