राम के दर्शन को भीड़ हुई बेकाबू, योगी अयोध्या पहुंचे

राम के दर्शन को भीड़ हुई बेकाबू, योगी अयोध्या पहुंचे

22 जनवरी को राम मंदिर  उद्घाटन के बाद आज रामलला के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अयोध्या जाने वालों की एंट्री पर रोक लगा दी है। राम मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। भीड़ को काबू करने में प्रशासन के पसीने छूट गए

राम मंदिर दर्शन में भारी अव्यवस्था देख सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज होकर अयोध्या पहुंच गए। वहां उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने खुद मोर्चा संभाल लिया।

राम मंदिर मंगलवार से भक्तों के लिए खोल दिया गया हैआज सुबह रामलला की आरती हुई। इसके बाद भक्तों ने दर्शन करने शुरू किए। भीड़ बढने लगी तो पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अभी अयोध्या नहीं आने की अपील की। सुबह मंदिर में जांच के लिए लगाए गए मेटल डिटेक्टर को रौंदते हुए भक्त आगे बढ़ गए और पुलिस-प्रशासन मजबूर देखता रहा। भीड़ को बेकाबू होत देख प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने खुद मोर्चा संभाल और लोगों से अपील करने लगेइधर, बाराबंकी पुलिस ने लोगों से अयोध्या नहीं जाने की अपील की है। अयोध्या के एंट्री गेटों पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसमें आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है।