गोल्डी बराड़ नहीं , ग्लैडेन की हुई है हत्या

गोल्डी बराड़ की जगह ग्लैडने की हत्या हुई है। गोल्डी और ग्लैडने दिखने और नाम में समान हैं। यही वजह रही कि ग्लैडने की जगह गोल्डी बराड़ के मौत की अफवाह उड़ गई।

गोल्डी बराड़ नहीं , ग्लैडेन की हुई है हत्या

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ जिंदा है। बुधवार को इस नामी गैंगस्टर की अमरीका में हत्या की खबर ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। हालांकि आधिकारिक पुष्टि न होने के चलते यह महज एक दावा था। अब खबर आई है कि गोल्डी बराड़ की जगह ग्लैडने की हत्या हुई है। गोल्डी और ग्लैडने दिखने और नाम में समान हैं यही वजह रही कि ग्लैडने की जगह गोल्डी बराड़ के मौत की अफवाह उड़ गई।

अमेरिकी पुलिस ने गोल्डी बराड़ की हत्या के दावों को खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि जिस शख्स की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या की गई है, वह गोल्डी बराड़ नहीं था।

पूर्व में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी के अमरीका के कैलिफोर्निया से हिरासत में लेने की खबर सामने आई थी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बात में इस बात की पुष्टि भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमरीकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। हालांकि, बाद में ये भी महज अफवाह निकली। इसके बाद विपक्षी दलों ने भगवंत मान निशाना भी साधा था।