हरमनप्रीत को भारतीय हॉकी टीम की कमान

हरमनप्रीत को भारतीय हॉकी टीम की कमान

Hockey India ने 22 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में चार देशों के बीच खेली जाने वाली हॉकी चौम्पियनशिप के मद्देनजर भारत की 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम में जूनियर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा हॉकी खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। पेरिस ओलंपिक की तैयारी की दृष्टि से यह चौम्पियनशिप महत्वपूर्ण मानी जा रही। इस चौम्पियनशिप में 'टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रहे भारत का सामना फ्रांस, नीदरलैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका से होगा।

टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह के हाथ में सौंपी गयी है। जबकि FIH वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले हार्दिक सिंह उपकप्तान बनाया गया है। जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले उभरते युवा हॉकी खिलाड़ी अराइजीत सिंह हुंडल और बॉबी सिंह धामी पहली बार सीनियर स्तर पर खेलेंगे। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी कृष्ण पाठक और पी आर श्रीजेश को दी गयी है। जबकि अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की वापसी टीम में हुई है।

भारतीय टीम : -  

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, कृष्ण पाठक और पवन 
डिफेंडर : जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरूण कुमार, सुमित, संजय, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम..मिडफील्डर :  विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, विष्णुकांत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह..फॉरवर्ड मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, अराइजीत हुंडल, बॉबी सिंह धामी।