पूर्व जज गंगोप्धयाय भाजपा में शामिल

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोप्धयाय ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें आज पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

पूर्व जज गंगोप्धयाय भाजपा में शामिल

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोप्धयाय ने भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आज पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। भाजपा ज्वाइन करने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है। जिस तरह से भाजपा ने मेरा स्वागत किया है, वह अभिभूत करने वाला है। हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है। इसके साथ ही उन्होंने संदेशखाली घटना पर भी प्रतिक्रिया दी।

अभिजीत गंगोपध्याय ने संदेशखाली पर कहायह बहुत बुरी घटना है। नेता वहां गये हैं। उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है। इसके बावजूद, वे वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ खड़े हुए। भाजपा संदेशखाली में उत्पीड़ित लोगों का मुद्दा उठा रही है। गंगोपध्याय ने कहा, मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी शासन को खत्म करना है।

अभिजीत गंगोपाध्याय ने दो दिन पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दिया था।  इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही गंगोपाध्याय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल होंगे।