महाकाल में भस्मारती के बाद लगी आग, 14 झुलसे

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में अल सुबह भस्म आरती के बाद आग लग गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए. इनमें से 9 लोगों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है।

महाकाल में भस्मारती के बाद लगी आग, 14 झुलसे

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में अल सुबह भस्म आरती के बाद आग लग गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए. इनमें से 9 लोगों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है। ये खबर मिलते ही सीएम यादव ने अपने आज जन्मदिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने एक तरफ घायलों का हालचाल जाना, तो दूसरी तरफ हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए।

सीएम डॉ. मोहन यादव तुरंत इंदौर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महाकाल में रंग त्योहार मनाने की परंपरा पुरानी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने इस हादसे की जानकारी ली है।  सीएम यादव ने कहा कि भविष्य में जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार ही महाकालेश्वर मंदिर के लिए उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भर्ती चारों मरीजों को भी इंदौर भेजा जाएगा। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने भी घायलों का हालचाल जाना। बता दें कि इस हादसे में घायल लोग 30 से 40 फीसदी तक झुलसे हैं।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। इंदौर में मरीज 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि क्या गुलाल की वजह से आग भड़क गई। गुलाल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि महाकाल के साथ होली खेलना बंद नहीं किया जाएगा।