मालदीव से भारतीयों का मोहभंग

मालदीव से भारतीयों का मोहभंग

भारतीयों का मालदीव से मोहभंग हो रहा है। हाल ही में सामने आई इस सूची से यह बात साबित होती है।

मालदीव के पर्यटन विभाग ने एक सूची जारी की है जिसमें इस महीने की 28 तारीख तक मालदीव भ्रमण पर गए पर्यटकों की संख्या और वो किस देश से हैं, दर्शाया गया हैं। 2023 में भारत इस सूची में पहले नंबर पर था, लेकिन अब पांचवे नंबर पर आ गया है। आने वाले समय में भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या और भी कम होने के आसार हैं।

दरअसल, भारत और मालदीव के बीच चल रहा विवाद अभी भी थमा नहीं है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लक्षद्वीप (Lakshadweep) दौरे और वहां का प्रचार करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने मोदी और भारतीयों के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा था और वह भारत विरोधी भी रहे हैं। ऐसे में भारतीयों ने मालदीव की खिलाफत शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर सेलेब्स समेत कई लोगों ने देशवासियों से मालदीव की बजाय लक्षद्वीप समेत भारत के दूसरे पर्यटन स्थलों पर जाने की अपील की। इसके बाद कुछ ही दिनों में हजारों भारतीयों ने मालदीव की अपनी बुकिंग्स को कैंसिल कर दिया है। फ्लाइट से लेकर होटल तक की बुकिंग्स को कैंसिल कर दिया गया है।