हादसे में मानवेन्द्र सिंह घायल, पत्नी की मौत

हादसे में मानवेन्द्र सिंह घायल, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल (Congress leader Manvendra Singh Jasol) की कार का एक्सीडेंट हो गया मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया है, जबकि मानवेंद्र सिंह और, उनके बेटे सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

जानकारी के अनुसार अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खशपुरी के पास यह हादसा हुआ है हादसे से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें गंभीर घायल मानवेंद्र सिंह अस्पताल के स्टेचर पर लेटे नजर आ रहे हैं

मानवेंद्र सिंह जसोल पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह पुत्र हैं वो लंबे समय तक भाजपा में रहे थे लेकिन 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गए। मानवेन्द्र सिंह सांसद भी रहे हैं।