हैलीकॉप्टर की ईंधन खत्म, राहुल शहडोल में अटके

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के शहडोल में ही अटक गए। वह यहां पर कांग्रेस की रैली को संबोधित करने आए थे, लेकिन उनके हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया, जिसके बाद फ्यूल का इंतजाम करने का प्रयास हुआ, जो विफल रहा।

हैलीकॉप्टर की ईंधन खत्म, राहुल शहडोल में अटके

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के शहडोल में ही अटक गए। वह यहां पर कांग्रेस की रैली को संबोधित करने आए थे, लेकिन उनके हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया, जिसके बाद फ्यूल का इंतजाम करने का प्रयास हुआ, जो विफल रहा। उन्हें शहडोल के एक निजी होटल में ले जाया गया। उसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से जबलपुर ले जाने का प्लान भी बनाया गया, लेकिन प्रशासन इसके लिए राजी नहीं हुआ। उसके बाद अब राहुल गांधी शहडोल में ही रात बिताएंगे। अब वह सुबह छह बजे यहां से उड़ान भरेंगे।

इस घटना को लेकर वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। इससे पहले आदिवासी बाहुल्य शहडोल की जनसभा में राहुल ने भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेता आदिवासियों के सिर पर पेशाब करते हैं। राहुल ने यहां महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आई तो हर महिला के बैंक एकाउंट में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। महिलाओं को कांग्रेस सरकार हर साल एक लाख रुपए देगी, जिसके लिए महालक्ष्मी योजना चलाई जाएगी।

इस लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं। उनकी यहां पहली सभा आदिवासी बाहुल्य मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा (सिवनी) में हुई। शहडोल (Shahdol) के मेला ग्राउंड में उनकी दूसरी सभा हुई कांग्रेस इस बार आदिवासी वोटों पर पूरा फोकस कर रही है। यही कारण है कि राहुल गांधी चुनावी प्रचार की शुरूआत के लिए मंडला और शहडोल जैसे आदिवासी बाहुल्य इलाकों में पहुंचे हैं।