बांसवाड़ा में डामोर ने किया खेल, कांग्रेस ने निकाला

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर ने ‘बड़ा खेला’ कर दिया उन्होंने नाम वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने डामोर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बांसवाड़ा में डामोर ने किया खेल, कांग्रेस ने निकाला

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर ने बड़ा खेलाकर दिया उन्होंने नाम वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने डामोर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। अब इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा।

गत 7 अप्रैल को इस सीट पर कांग्रेस ने देर रात भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। इससे पहले कांग्रेस की ओर से यहां अरविंद डामोर ने पर्चा दाखिल किया था। नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन था। पर डामोर ने अपना नाम वापस नहीं लिया। कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से डामोर को पार्टी से 6 साल तक के लिए निष्कासित कर दिया गया।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की ओर से राजकुमार रोत उम्मीदवार है। उऩको कांग्रेस का समर्थन प्राप्त हो गया है। 4 अप्रैल को रोत ने खुद कांग्रेस से समर्थन की मांग की थी। कांग्रेस और BAP के बीच गठबंधन की बात काफी समय से चर्चाओं में थी, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं की विरोध की वजह से गठबंधन पर बात नहीं बन रही थी। लेकिन आखिरी समय में कांग्रेस ने समर्थन का ऐलान कर दिया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता यहां से पार्टी के उम्मीदवार की मांग कर रहे थे और BAP से गठबंधन का विरोध कर रहे थे यही वजह है कि इस सीट पर कांग्रेस ने किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा था, लेकिन नामांकन के अंतिम दिन स्थानीय नेताओं ने अर्जुन बामनिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन उनकी जगह अरविंद डामोर ने आखिरी मिनट में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था