राजस्थान की 15 सीटों पर ये हैं भाजपा प्रत्याशी

राजस्थान की 15 सीटों पर ये हैं भाजपा प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट का लान कर दिया है। पहली लिस्ट में भाजपा ने राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। 

भाजपा ने आज 2 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। वैसे पूरे देश में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार देर रात 11 बजे से शुरू होकर तड़के 3.30 बजे तक केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक चली थी। उसी बैठक में तय हुए नाम इस प्रकार हैं---

बीकानेर - अर्जुन राम मेघवाल (SC), चुरू - देवेंद्र झाझड़िया, सीकर - सुमेधानंद सरस्वती, अलवर - भूपेंद्र यादव, भरतपुर - रामस्वरूप कोली (SC), नागौर - ज्योति मिर्धा, पाली - पीपी चौधरी, जोधपुर - गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर - कैलाश चौधरी, जालोर - लुंबाराम चौधरी, उदयपुर - मन्नालाल रावत (ST), चित्तौड़गढ़ - सीपी जोशी, झालावाड़ बारां -दुष्यंत सिंह, कोटा - ओम बिरला, बांसवाड़ा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय (ST)

राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटें है, जिनमें से 3 सीटें एसटी और चार सीटें एससी के लिए आरक्षित है। 2019 में कांग्रेस ने सामान्य वर्ग की दो सीटों पर आदिवासी नेताओं को चुनाव में उतारा। इसके अलावा सामान्य वर्ग की 18 में से करीब 8 से 12 सीटें पिछड़े वर्ग को मिलती रही है। वहीं सामान्य वर्ग को 8 से 10 सीटों पर मौका मिलता रहा है। कांग्रेस ने 2009, 2014 2019 में इसी तरह की सोशल इंजीनियरिंग के तहत टिकट बांटे थे।