हॉकी स्टार वरुण पर रेप का केस

हॉकी स्टार वरुण पर रेप का केस

भारतीय हॉकी टीम के एक खिलाड़ी पर बेंगलुरु की युवती ने पांच साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस खिलाड़ी के खिलाफ पोक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने उससे शादी का वादा किया था। आरोप है कि पिछले पांच साल से वह पीडि़ता के साथ कई बार दुष्‍कर्म कर चुका है। पीडि़ता ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब उसके साथ पहली बार रेप किया गया था। पीडि़ता ने ज्ञानभारती पुलिस थाने में वरुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पीडि़ता ने दिए अपने बयान में कहा कि 2019 में उसकी मुलाकात इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम वरुण कुमार से हुई थी। उस दौरान वह सिर्फ 17 साल की थी। वरुण साई में ट्रेनिंग कर रहा था, जब पहली बार उससे दुष्‍कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि इसके बाद वरुण जब भी मैच खेलने बेंगलुरु के साई स्टेडियम आता था, तभी उससे शारीरिक संबंध बनाता।

पीडि़ता ने बताया कि वरुण कुमार पिछले पांच साल में उससे कई बार दुष्‍कर्म कर चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण कुमार फिलहाल फरार है। पुलिस उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी है और पंजाब के जालंधर में रहत है। वरुण ने 2017 में टीम इंडिया के लिए डेब्‍यू किया था। इसके बाद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने सिल्‍वर मेडल जीता। वह 2022 के एशियाई खेलों में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा था और 2020 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्‍य थ