रोहित शर्मा ने समझाया, मान गए यशस्वी

रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को अपने करियर के इस मोड़ पर मुंबई में ही बने रहने के लिए मनाया है। यशस्‍वी ने मुंबई के लिए खेलना जारी रखने के अपने फैसले की जानकारी दी।

रोहित शर्मा ने समझाया, मान गए यशस्वी

यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट  मुंबई छोड़ गोवा के लिए खेलने से अब यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने मुंबई से ही खेलने का फैसला किया। जायसवाल को इसके लिए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मनाया बताते हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने जायसवाल को अपने करियर के इस मोड़ पर मुंबई में ही बने रहने के लिए मनाया है। यशस्‍वी ने हिटमैन की सलाह मानने और मुंबई के लिए खेलना जारी रखने के अपने फैसले की जानकारी दी। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि जायसवाल द्वारा गोवा जाने के लिए ली गई एनओसी वापस लेने के अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया गया है

रिपोर्ट में एमसीए अध्यक्ष के हवाले से कहा गया है कि रोहित ने यशस्वी को समझाया कि मुंबई के लिए खेलना गर्व और प्रतिष्ठा की बात है, जिसने रिकॉर्ड 42 बार रणजी ट्रॉफी जीती है। रोहित ने कहा कि उसे कभी नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई क्रिकेट की वजह से ही उसकी प्रतिभा निखरी और देश के लिए खेलने का मौका मिला। यशस्वी ने मुंबई के मैदानों में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर मुंबई की सभी आयु वर्ग की टीमों के लिए चुना गया।

23 वर्षीय जायसवाल अपने अंडर-19 दिनों से ही मुंबई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2019 में टीम के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्‍यू किया और तब से प्रभावशाली घरेलू रिकॉर्ड बनाया है। कुल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यशस्‍वी 60.85 की औसत से 3,712 रन बनाए हैं।