उपमुख्यमंत्री ने किया सांभर उत्सव का शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री ने किया सांभर उत्सव का शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सांभर लेक क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनायें है, जिन्हें विकसित करके यहाँ पर्यटन एवम् रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सांभर लेक में तीन दिवसीय सांभर उत्सव का शुभारंभ किया।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी संभावनाओं पर तत्काल काम शुरू करे और सांभर उत्सव को कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करे।  उन्होंने कहा कि सांभर लेक  बहुत बड़े एरिया को कवर करता है और यह रामसर साईट है यहाँ लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य  विदेशी पक्षी प्रवास के लिए आते है। यदि यहाँ सुविधाएँ विकसित की जाएं तो यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। 

 

इस मौतेपर उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी, फैंसी काइट आदि  का अवलोकन किया।  नरियासर मोड़ के पास सांभर लेक में बर्ड वॉचिंग भी की।

28 तक चलेगा उत्सव

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सांभर उत्सव 26-28 जनवरी तक चलेगा यहाँ  पर्यटकों के लिए ट्रेन से बर्ड वॉचिंग, साल्ट लेक विजिट तथा नमक निकालने की प्रक्रिया को देखने की सुविधा उपलब्ध है। उत्सव के दौरान सांभर टाउन हैरिटेज वाक्, साइक्लिंग टूर, फैंसी काइट फ्लाइंग, फोटोग्राफी कंपीटिशन,  दीपोत्सव, सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।