भारतीय सैलानी हुए कम, मालदीव गिड़गिड़ाया

भारतीय सैलानी हुए कम, मालदीव गिड़गिड़ाया

भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों में पिछले तीन दिन में 30% तक गिरावट आ चुकी है। इस बात की पुष्टि पर्यटन से जुड़ी सेवाएं देने वाली कंपनी ब्लू स्टार एयर ट्रैवल सर्विसेज के निदेशक माधव ओझा ने दी है। मालदीव घूमने के लिए जनवरी से अप्रैल का महीने बेस्ट माना जाता है।

मालदीव के लिए भारत से रोजाना 7 से 8 फ्लाइट्स सीधे जाती हैं, जिनमें अकेले मुंबई से 3 उड़ानें हैं। लेकिन वर्तमान में  4 से 5 ही फ्लाइट्स जा रही है। इन उड़ानों में 1200 से 1300 यात्रियों को प्रतिदिन मालदीव ले जाने की क्षमता होती है। इनमें कैंसिलेशन यह संकेत है कि लोग अपनी यात्रा योजनाएं बदल रहे हैं।

इसबीच, मालदीव टूर एंड ट्रैवल एजेंसी ने बढ़ते विवाद के बीच भारत से माफी मांगी है। एजेंसी के अनुसार अगर भारतीय मालदीव का बहिष्कार करना जारी रखते हैं तो उनकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। मालदीव टूर एंड ट्रैवल ने EaseMyTrip से फिर से मालदीव की यात्राओं की बुकिंग्स शुरू करने की  अपील की है।