शेयर बाजार ऑल टाइम हाई

शेयर बाजार ऑल टाइम हाई

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,720 और निफ्टी 21,928 के स्तर तक पहुंचा। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा चढ़कर ऑलटाइम हाई के करीब ही कारोबार कर रहा था।

IT सेक्टर में जोरदार खरीदारी से बाजार में ये तेजी आई है। निफ्टी ने IT इंडेक्स 5% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार किया। FY24 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद इंफोसिस का शेयर करीब 8% चढ़कर 1,610 रुपए के करीब कारोबार करता दिखा। वहीं TCS 4% चढ़कर 3890 के करीब कारोबार कर रहा था। बैंक शेयरों में भी खरीदारी दिखी।

इससे पहले कल 11 जनवरी को शेयर बाजार मामूली तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 63 अंक की तेजी के साथ 71,721 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 28 अंक की बढ़त रही, यह 21,647 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी देखने को मिली थी।