टाटा की वैल्यू पाक की जीडीपी से ज्यादा

टाटा की वैल्यू  पाक की जीडीपी से ज्यादा

भारत के टाटा ग्रुप का मार्केट कैप पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से ज्यादा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से टाटा ग्रुप 365 बिलियन डॉलर का है, जबकि IMF के अनुसार पाकिस्तान की कुल जीडीपी 341 अरब डॉलर है।

पाकिस्तान की कमज़ोर आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दुनिया के कुछ देशों ने पाकिस्तान को कर्ज़ भी दे रखा है, जिसके बोझ तले पाकिस्तान बुरी तरह दबा हुआ है। पिछले साल पाकिस्तान पर बैंक डिफॉल्ट का खतरा भी मंडरा रहा था। पर आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड) से मदद मिलने की वजह से पाकिस्तान दिवालिया होने से बच गया। हालांकि वहां स्थिति अभी भी सुधरी नहीं है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। वहीं दूसरी तरफ भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनियाभर में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 

टाटा ग्रुप भारत की बड़ी कंपनियों में से एक है। पाकिस्तान की कुल अर्थव्यवस्था लगभग 28 लाख करोड़ + रुपये है। वहीं टाटा ग्रुप की वैल्यू भारतीय करेंसी में लगभग 30 लाख करोड़ + रुपये है।