पूर्व विधायक, मंत्री उम्मेद सिंह का निधन

डीडवाना से दो बार विधायक और एक बार राजस्थान सरकार में मंत्री रहे उम्मेद सिंह राठौड़ का निधन हो गया। कल शनिवार को पैतृक गांव खोजास में उनका अंतिम संस्कार होगा।

पूर्व विधायक, मंत्री उम्मेद सिंह का निधन

डीडवाना से दो बार विधायक और एक बार राजस्थान सरकार में मंत्री रहे उम्मेद सिंह राठौड़ का निधन हो गया। कल शनिवार को पैतृक गांव खोजास में उनका अंतिम संस्कार होगा। मिली जानकारी के अनुसार राठौड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जयपुर में इलाज के दौरान उनका देहांत हुआ। 

पूर्व विधायक और मंत्री रहे उम्मेद सिंह राठौड़ का आज निधन हुआ है। वे जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थे, जहां उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। 78 वर्षीय उम्मेद सिंह राठौड़ लंबे समय से बीमार थे। पूर्व मंत्री के एक पुत्र व दो पुत्रियां है। 

उम्मेद सिंह के भतीजे कर्मचारी नेता गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज दोपहर उम्मेद सिंह का पार्थिव शरीर डीडवाना ले जाकर लोगों के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद कल सुबह 10 बजे पैतृक गांव खोजास में अंतिम संस्कार होगा। 

उम्मेद सिंह ने छात्र राजनीतिक से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, जो प्रदेश के उच्च शिखर तक पहुंचा उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र मे डीडवाना को अपना कर्मक्षेत्र बनाकर 1980 में जनता पार्टी का दामन थामा और पार्टी सिंबल पर पहला चुनाव लड़कर सफलता हासिल की 1985 के विधानसभा चुनाव में भी जनता पार्टी की ओर से उम्मेद सिंह चुनावी मैदान में उतरे हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा 

1990 के विधानसभा चुनाव में जनता दल ने फिर से उम्मेद सिंह को ही टिकट दिया, जिसमें उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की इस बार उन्हें मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर डेयरी मंत्री बनाया।