किसान ट्रैक्टरों से करेंगे दिल्ली कूच

किसान ट्रैक्टरों से  करेंगे  दिल्ली कूच

किसान आंदोलन में अब राजस्थान के किसान भी अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके लिए 21 फरवरी को हजारों किसान 500 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर जयपुर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने यह ऐलान करते हुए कहा कि देश का किसान एकजुट है। किसानों की मांगे केवल पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के किसानों की नहीं है, बल्कि संपूर्ण देश के किसानों की मांगे हैं। जाट के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। जाट का कहना है कि उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर अवगत करा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी भेजी गई है।

किसान महापंचायत के प्रदेश महामंत्री पिंटू यादव ने बताया कि महापंचायत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैठक करके दिल्ली कूच की रणनीति तैयार की है। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से किसान 21 फरवरी को जयपुर पहुंचेंगे। यहां एकत्रित होकर एक सभा का आयोजन किया जाएगा और फिर जयपुर के दिल्ली के लिए रवाना होंगे।