चोरी के भय सोने की चेन निगली, तरकीब से निकाली

राजधानी जयपुर में 75 साल की बुजुर्ग महिला चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई। इस चेन को एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला है।

चोरी के भय सोने की चेन निगली, तरकीब से निकाली

राजधानी जयपुर में 75 साल की बुजुर्ग महिला चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई। इस चेन को एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला है। महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। 

डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसे यह भ्रम था कि उसके घर चोर घुस आया है, जिसके बाद उसने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए निगल लिया। सके बाद उके पेट में तेज दर्ज होने लगा और खाने में भी समस्या आने लगी। महिला को अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि महिला के पेट में चेन है। चेन की वजह से भोजन की नली और पेट में जगह-जगह घाव हो गए थे।

बुजुर्ग होने की वजह से महिला का ऑपरेशन नहीं हो सकता था। ऐसी स्थिति में एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने पेट से चेन बाहर निकाला। जिसके बाद महिला अ ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार एंडोस्कोपी से चेन को निकालना आसान नहीं था, क्योंकि चेन लंबी थी और उसको निकालने के दौरान पेट में घाव होने का खतरा था।