मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का प्रस्ताव

मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का प्रस्ताव

भारत के कड़े विरोध के बाद मालदीव के तेवर अब ढीले पड़ते नजर आ रहे है। अब मालदीव भारत के साथ अपने रिश्ते सुधारना चाहता है। दोनों देशों के तनातनी के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू दिल्ली आना चाहते हैं। जनवरी अंत में राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा है। मालदीव और भारत के बीच चल रही तनाव के बीच मुइज्जू का यह प्रस्ताव काफी अहम माना जा रहा है। भारत और  प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद बड़ी संख्या भारत से मालदीव जाने वाली उड़ानों को रद्द दिया गया है।