नीट-पीजी-2024 अब 7 जुलाई को

नीट-पीजी-2024 अब 7 जुलाई को

NEET PG 2024: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2024 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा जारी किया गया है। सके अनुसार अब परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 3 मार्च 2024 को निर्धारित थी। स्नातकोत्तर मेडिकल छात्र आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर नया शेड्यूल देख सकते हैं।

कार्यक्रम के अनुसार NEET PG 2024 परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को निर्धारित है। NEET PG 2024 देने के लिए पात्रता निर्धारित करने की समय सीमा 15 अगस्त, 2024 निर्धारित की गई है। एनबीईएमएस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि NEET-PG 2024 परीक्षा का आयोजन पहले 3 मार्च 2024 को अस्थायी रूप से आयोजित करने के लिए अधिसूचित किया गया था, अब पुनर्निर्धारित किया गया है। अब यह परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। NEET PG 2024 के लिए पंजीकरण पोर्टल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा।

नीट-पीजी एक पात्रता और रैंकिंग प्रवेश परीक्षा है। यह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के नियमानुसार विभिन्न एमडी और एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है।