पेपर लीक केसः जेल जाएंगे कांग्रेस के दो बड़े नेता

दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जल्दी समय आएगा कि वे भी पेपर लीक प्रकरण में सलाखों के पीछे होंगे।

पेपर लीक केसः जेल जाएंगे कांग्रेस के दो बड़े नेता

राजस्थान के शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर आज सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन और चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं के साथ धोखा करते हुए अपने लोगों के हाथ में स्ट्रांग रूम की चाभी देकर उनसे पेपर चुराकर पेपर लीक करवाएं अब इस मामले में आरोपी सामने आ रहे हैं और जेल के सलाखों के पीछे भी जा रहे हैं 

दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जल्दी समय आएगा कि व भी पेपर लीक प्रकरण में सलाखों के पीछे होंगे जेल जाने से उन्हें उनका भगवान भी नहीं बचा सकते हैं उन्होंने आरक्षण के मुद्दे और नरेंद्र मोदी के 400 सीटों के पार विजन को लेकर कहा कि कांग्रेसी जहां भी सभा में जा रहे हैं कह रहे हैं कि यदि 400 सीटें इस बार भाजपा पार करती है तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा कांग्रेसियों को यह भी नहीं पता कि 200 साल प्रयास किया जाए तो भी आरक्षण को समाप्त नहीं किया जा सकता