उंगलियां चटकाते रहना नुकसानदेह

उंगलियां चटकाने की आदत आपको बीमार बना सकती है। एक रिसर्च के अनुसार बार बार उंगलियां चटकाने से उंगली के जॉइंट्स कमजोर हो जाते हैं और उंगलियां टेढ़ी होने की संभावना बढ़ जाती है। 

उंगलियां चटकाते रहना नुकसानदेह

उंगलियां चटकाने की आदत आपको बीमार बना सकती है। एक रिसर्च के अनुसार बार बार उंगलियां चटकाने से उंगली के जॉइंट्स कमजोर हो जाते हैं और उंगलियां टेढ़ी होने की संभावना बढ़ जाती है। 

बार-बार उंगलियां चटकाने से हाथों की पकड़ कमजोर हो सकती है। यह नसों और मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। बार-बार उंगलियां चटकाने से जोड़ों में सूजन आ सकती है, जिससे और तकलीफ हो सकती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इससे गठिया (आर्थराइटिस) का खतरा बढ़ जाता है। जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थ में गैस के बुलबुले बनते हैं, जो चटकाने पर निकल जाते हैं। उंगलियां बार-बार चटकाने से यह तरल पदार्थ कम हो सकता है, जिससे जोड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक होती है, क्योंकि उनकी उंगलियों की हड्डियां मुलायम होती हैं। हालांकि कभी-कभार उंगलियां चटकाने से नुकसान नहीं होतै, लेकिन आप रोजाना ऐसा करते हैं तो आप के लिए नुकसानदायक है। ऐसा करने से आपके जॉइंट्स के सॅाफ्ट टिश्यू कमजोर हो जाते हैं और जॅाइंट डिसलोकेट हो जाने का खतरा बना रहता है।