चुनाव घोषणा से पहले राजनीतिक नियुक्तियां

लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से ठीक पहले राजस्थान में कई बड़े पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां हुई है। इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा के नाराज नेताओं को शांत करने की कोशिश की गई है। 

इसमें लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज चल रहे नेता भी शामिल हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम जोधपुर से दो बार सांसद रहे जसवंत बिश्नोई का है। उन्हें जीवजंतु कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसपर आज की तारीख अंकित है।

बिश्नोई के अलावा सीआर चौधरी को किसान आयोग, प्रेससिंह बाजोर को सैनिक कल्याण, राजेन्द्र नायक को एससी आयोग, ओमप्रकाश भड़ाना को देवनारायण बोर्ड तथा प्रहलाद टांक को माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।