अशोक गहलोत की तबियत बिगड़ी

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सांचौर स्थित एक प्राइवेट होटल में उनका इलाज चल रहा है।

अशोक गहलोत की तबियत बिगड़ी

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सांचौर स्थित एक प्राइवेट होटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनका सेहत पर नजर बनाए हुए है।

बीमारी के बाद भी गहलोत लगातार अपने बेटे वैभव गहलोत के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कल रात ही वे अहमदाबाद से सड़क मार्ग से सांचौर पहुंचे थे, जहां होटल में उनकी तबीयत बिगड़ गई। अभी उनकी सेहत को लेकर डॉक्टर्स या पार्टी की तरह से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन होटल में कांग्रेस के नेता पहुंचने लगे हैं।

अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अशोक गहलोत आज रानीवाड़ा व भीनमाल में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करने वाले थे। पूर्व सीएम के एक्स अकाउंट से शेयर की गई एक तस्वीर में उनके कार्यक्रम की जानकारी 50 मिनट पहले ही शेयर की गई। हालांकि तबीयत खराब होने के बाद इन कार्यक्रमों में गहलोत के जाने पर संशय पैदा हो गया है।

गहलोत को गले में दिक्कत के साथ खासी और कमजोरी महसूस हो रही है, जिसके बाद डॉक्टर्स की बताई दवाई खाकर वे अब आराम कर रहे हैं जालोर सिरोही संसदीय सीट पर गहलोत के बेटे वैभव कांग्रेस के प्रत्याशी हैं