गले में पट्टा, सड़क पर लड़की

गले में पट्टा, सड़क पर लड़की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। एक महिला मोनोकिनी ड्रेस पहने हुए हैं और दूसरी फुल गाउन के साथ सिर पर हैट लगाए हुए है। मुंबई की सड़कों पर ये महिलाएं अजीब हरकत करती कैमरे में कैद हुई हैं। मोनोकिनी पहनी महिला सड़क पर कुत्ते की तरह घुटनों के बल चल रही है। गाउन वाली महिला उसके गले में लंबा पट्टा बांध कर उसे खींचती हुई ले जा रही है। जैसे कोई अपने पालतू कुत्ते को जंजीर में बांधकर सड़क पर घूमता है। ये महिलाएं विदेशी लग रही हैं और यह नजारा मुंबई के मिरा भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया एक्स पर किसी अंकित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- This shit reached India (ये गंदगी भारत भी पहुंच गई)। इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- हम दुनिया के नंबर एक देश बनना चाहते हैं। शीर्ष देश बनने के बहुत सारे फायदे हैं तो नुकसान भी कम नहीं हैं। हमें ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे और हमें इनसे निपटना होगा। क्योंकि अमेरिका में ऐसी हरकतें होती रहती हैं।

कई लोगों ने इस पर भद्दे कमेंट्स भी किए हैंइस तरह खुलेआम सड़क पर एक लड़की को कुत्ते की तरह जंजीर बांधकर घुमने के पीछे इन महिलाओं का मकसद क्या है, ये समझ से परे है