भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

भारतीय सेना और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेन्स फोर्सेस का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्मा गार्डियन' का 5 वां संस्करण आज राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह अभ्यास 9 मार्च 2024 तक जारी रहेगा।

'धर्मा गार्डियन' एक वार्षिक अभ्यास है जो भारत और जापान में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है। दोनों देशों के दल में 40 सैन्यकर्मी शामिल हैं। जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34 वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। वहीं, भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

इस अभ्यास के दौरान अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, खुफ़िया जानकारी की तैयारी, निगरानी और पूर्व-परीक्षण की तैयारी, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित करना, एक शत्रुतापूर्ण गांव में कॉर्डन और खोज संचालन निष्पादित करना, हेलीबोर्न संचालन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल शामिल होंगे। 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत देश की बढ़ती रक्षा और औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करते हुए हथियार और उपकरण का प्रदर्शन भी आयोजित  किया जाएगा।