जयपुर रैली में खड़गे, सोनिया, प्रियंका गरजे

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी पहली बड़ी रैली करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगा दी।

जयपुर रैली में खड़गे, सोनिया, प्रियंका गरजे

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी पहली बड़ी रैली करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए पार्टी के इन नेताओं समेत अन्य नेताओं कांग्रेस के घोषणा-पत्र के अहम वादों की जानकारी दी और भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगा दी।

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अन्याय का अंधकार बढ़ा है हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ें उन्होंने एनडीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा कोई भी देश से बड़ा नहीं हो सकता विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है कांग्रेस के बहादुर और मेहनती नेता कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला करेंगे

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन क्या वह पूरा हुआ? उन्होंने महंगाई और काले धन की वापसी पर भी सवाल उठाए इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई खड़गे ने कहा आज हम 25 गांरटी दे रहे हैं ये गांरटियां जीवन को सुगम करने वाली हैं ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है उन्होंने पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस पर संविधान को बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में देश के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं बड़े उद्योगपतियों के लिए बनाई जाती हैं हमने हमारे अपने न्याय पत्र में युवा, नारी, किसान और श्रमिकों पर फोकस किया है आज देश के दो मुख्यमंत्री जेल में डाले हुए हैं पूरे विपक्ष पर हमला किया जा रहा ह। क्योंकि हम जनता की आवाज उठा रहे हैं

रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र सरकारी डॉक्यूमेंट की तरह कांग्रेस की गारंटी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई। केंद्र में भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।