डॉ. मनमोहन सिंह के भाई का भाजपा प्रचार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह मंगलवार को बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की चुनावी रैली में नजर आए। वह अर्जुन राम के समर्थन में भाजपा के लिए प्रचार भी करते हुए दिखाई दिए।

दलजीत सिंह ने पीएम मोदी के विजन और विकास कार्यों के बारे में बताया कि वो वर्ष 2014 से उनके प्रशंसकों में शामिल रहे हैं। सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और विदेश दोनों जगह मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार दलजीत सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि वे 2014 से भाजपा के साथ हैं और प्रधानमंत्री मोदी के विकास के विजन ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है, यही वजह है कि वे भाजपा के साथ हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की तारीफ करने वालों में कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अब कांग्रेस में बैठे नेता भी मुखर होकर प्रधानमंत्री मोदी और उनके कार्यों की प्रंशसा करने बाहर आने लगे हैं।