सूर्य की कक्षा में पहुंचा आदित्य L1

सूर्य की कक्षा में पहुंचा आदित्य L1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। सूरज के क्रियाकलापों का अध्ययन करने के लिए लांच किया गया आदित्य अब अपनी कक्षा के L1 बिंदु पर पहुंच गया है। यह बिंदु पृथ्वी से 15 लाख किलो मीटर की दूरी पर है। आदित्य-L1 मिशन को 2 सितंबर 2023 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। पांच महीने पहले इसकी लांचिंग PSLV-C57 से की गई थी। इसके माध्यम से अब इसरो को कोरोनल हीटिंग, सूर्य सतह पर होने वाले विस्फोट और सौर हवाओं सहित सूर्य की गई प्रणाली के बारे में जानकारी मिलेगी। इस मिशन का बजट 1,000 करोड़ रुपए है और इसका कार्यकाल कम से कम 5 साल है।

इसरो ने आदित्य-L1 के साथ 7 पेलोड भेजे थे। इसमें से चार पेलोड सूर्य की मॉनिटरिंग का काम करेंगे। बाकी तीन पेलोड इन-सीटू प्रयोग के लिए हैं। इन्हीं पेलोड के माध्यम से आए डाटा के जरिए सूरज के रहस्यों को समझने और रियल टाइम सौर गतिविधि पर नजर रखने में मदद मिलेगी।