शादी को मचला बच्चा, मां-बाप ने करवा दी
बच्चे की जिद के चलते माता पिता उसकी शादी करने पर ही मजबूर हो जाएं. वो भी महज 13 साल की उम्र में। पाकिस्तान (Pakistan) में एक ऐसी ही शादी हुई है, जिसमें दो बच्चे दूल्हा दुल्हन बने और निकाह रचाया।
इस शादी का वीडियो सलाम पाकिस्तान नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने शेयर किया है, जिसमें एक 13 साल का बच्चा दूल्हा बना नजर आ रहा है। उसकी दुल्हन महज 12 साल की है। कुछ न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार इस बच्चे ने अपने अम्मी अब्बू के आगे शर्त रख दी थी कि जब तक शादी नहीं होगी वो आगे पढ़ाई नहीं करेगा। बच्चे की इस जिद के आगे माता पिता ने घुटने टेक दिए और उसके बाद दोनों का निकाह हो गया, जबकि पाकिस्तान में निकाह की उम्र लड़के के लिए 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है। उसके बावजूद माता पिता ने ये शादी कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों की 'बात पक्की' की रिवायत पूरी हो चुकी है। मतलब, पारंपरिक तरीके से सगाई हो गई है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, ये तो हद हो गई। अन्य यूजर ने लिखा कि इस बच्चे के पिता सीरियस हैं और अपने इकलौते बेटे को दूल्हा बना देखना चाहते थे। इसलिए ऐसा किया गया। एक यूजर ने लिखा कि ये कंटेंट क्रिएट करने के लिए भी हो सकता है।