भाजपा विधायक पर महिलाकर्मी से दुर्व्यवहार का केस

राजस्थान के बांदीकुई से भाजपा विधायक भागचंद टांकड़ा व अन्य साथियों के खिलाफ बसवा थाने में महिला वनकर्मी व अन्य के साथ छेड़छाड़, धक्का मुक्की और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।

भाजपा विधायक पर महिलाकर्मी से दुर्व्यवहार का केस

राजस्थान के बांदीकुई से भाजपा विधायक भागचंद टांकड़ा व अन्य साथियों के खिलाफ बसवा थाने में महिला वनकर्मी व अन्य के साथ छेड़छाड़, धक्का मुक्की और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। विधायक व उनके साथियों पर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने, महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने तथा अवैध बजरी खनन का ट्रैक्टर जबरन छुड़वाने का आरोप लगाया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार शर्मा व अन्य कर्मचारियों की ओर से अदालत में इस्तगासा पेश किया गया, जहां से आदेश होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
न्यायालय के आदेश से दर्ज एफआईआर के
अनुसार वन क्षेत्र से बजरी से भर जब्त ट्रैक्टर को वनकर्मियों से विधायक टांकड़ा के साथ कमलेश मीना, नीरू सैनी, हीरालाल, मौनू सैनी व मुकेश सैनी ने जबरन छुड़वा लियाइस दौरान आरोपियों ने महिला कर्मियों से अभद्रता व रेंजर के साथ हाथापाई की है। अधिकारी की जेब में पैसे व गाड़ी में बोतल डाली है और कपड़ों पर शराब की उडेली गई।

महिला कर्मचारी श्रीमती सविता देवी मीना अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना रही थी, जिसे आरपियों ने छीन लिया। धक्कामुक्की में महिलाकर्मी के हाथ में चोट आई्। विधायक के दबाव में बसवा थाना पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं करने पर कर्मचारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक दौसा को ज्ञापन दिया गया। वनकर्मियों की ओर से कार्यालय में धरना भी दिया गया।


कार्रवाई नहीं होने तथा केस दर्ज नहीं होने पर परिवादियों की ओर से न्यायालय की शरण ली गई। न्यालयालय के आदेश पर बसवा पुलिस थाने में इस्तगासा से धारा 143, 332, 353, 504, 382, 354, 342, 506 भादस व 3 (1) (आर) (5), 3(2) (वीए) अजा-जज कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।