सीएम भजनलाल की मां आईसीयू में
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम शर्मा की मां गोमती देवी को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्णा की मां गोमती देवी को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
बताया जाता है कि गोमती देवी का ऑक्सीजन लेवल कम हुआ है। सीने में सीओ-2 लेवल बढ़ा हुआ है। डॉक्टर विवेक भारद्वाज की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। डॉक्टर ने बताया कि 24 घंटे तक सीएम की मां को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।