..जान की बाजी लगा देंगी प्रिति जिंटा

पंजाब किंग्स की मालिक प्रिती जिंटा ने रोहित शर्मा को खरीदने के लिए जान की बाजी लगाने की बात कही है।

..जान की बाजी लगा देंगी प्रिति जिंटा

पंजाब किंग्स की मालिक प्रिती जिंटा ने रोहित शर्मा को खरीदने के लिए जान की बाजी लगाने की बात कही है। प्रिती ने एक इंटव्यू में भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की और कहा कि अगर वह (रोहित शर्मा) ऑक्शन में उपलब्ध हुए तो वह अपनी जान की बाजी लगा देंगी।

ऐसा हुआ तो आईपीएल नीलामी का रिकॉर्ड टूट जाएगा और रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। प्रिती ने कहा कि उनकी टीम में ऐसे कप्तान की कमी खलती है, जो खिलाड़ियों के बीच स्थिरता और चैंपियन बनने की मानसिकता पैदा कर सके। प्रिती ने यह भी कहा कि अगर रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में आते हैं, तो मैं उन्हें पाने के लिए जान की बाजी लगा दूंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 'हिटमैन' IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई का साथ छोड़ देंगे।

रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी, तब से वह अबतक 3 बार मुंबई को खिताब दिला चुके हैं। इस बार वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को शतक लगाकर बता दिया कि रोहित की बल्लेबाजी आज भी उतनी ही शानदा है, जितना पहले थी। ऐसे में मेगा ऑक्शन से पहले अगर वह मुंबई इंडियंस के साथ छोड़ते हैं तो कई ऐसी टीमें हैं, जो उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ने के लिए बेताब होंगी। इन्हीं में एक पंजाब किंग्स की मालकिन प्रिती जिंटा भी हैं।